सरदारशहर: सरदारशहर से बीकानेर जाने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में परेशानी का सामना करना पड़ा
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से 19 से 21 सितंबर तक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा का आयोजन करवाया जा रहा है। इस भर्ती के लिए सरदारशहर के अधिकतर पुरुष अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र बीकानेर आया है। सरदारशहर से बीकानेर जाने वाले अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में भेड़ बकरियों की तरह भरकर ले जाया जा रहा है। रोडवेज प्रशासन की ओर से अतिरिक्त बसें लगाने का भ