बालाघाट: अक्षय तृतीया पर कलशा तीज का आयोजन, लोगों में दिखा उत्साह
नगर मुख्यालय सहित पूरे जिले में अक्षय तृतीया के अवसर पर कलशा तीज का कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस दौरान लोगो में विशेष उत्साह सोमवार लगभग दोपहर 12 बजे देखने को मिला, जिन्होंने पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर कार्यक्रम में भाग लिया। महिलाएं अपने घरों में कलश ले जाकर पति के हाथों में सौंपती हैं और उसे घर में स्थापित किया जाता है।