शाजापुर: दिगंबर जैन मंदिर सोमवारिया में 365 दिवसीय भक्तामर मंडल विधान के दो दिवसीय विसर्जन महोत्सव का शुभारंभ
शाजापुर के स्थानीय दिगम्बर जैन मंदिर सोमवारिया में अनवरत चल रहे 365 दिवसीय भक्तामर मंडल विधान के दो दिवसीय विसर्जन कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। पंडित श्री मुकेश जी के निर्देशन में ध्वजारोहण, कलश स्थापना, अभिषेक, शांतिधारा एवं पूजन के साथ प्रारंभ हुआ, जिसके पश्चात 24 घंटे के अखंड पाठ की स्थापना की गई।