कोईलवर: कोईलवर के सुरौन्धा टोक में 'लंगड़ा' कहने के विवाद में हत्या, चाचा को कुदाल के बेट से मारा गया
कोईलवर थाना क्षेत्र के सुरौन्धा टोक गांव में “लंगड़ा” कहने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने अपने ही चाचा की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी कलेक्टर कुमार उर्फ कलेक्टर राय (22) को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी सदर एसडीपीओ 2 रंजीत कुमार सिंह ने शुक्रवार की दोपहर 1:00 बजे कोईलवर थाने में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।