इचाक: ग्रामीणों ने दिखाई मानवता, घायल बार्किंग डियर का सुरक्षित रेस्क्यू किया
ग्रामीणों ने दिखाई मानवता, घायल बार्किंग डियर का सुरक्षित रेस्क्यू इचाक प्रखंड के अंतर्गत जोगीडीह-जगड़ा गांव में ग्रामीणों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक घायल बार्किंग डियर (काकड़) की जान बचाई। शुक्रवार देर शाम यह जंगली हिरण भटककर गांव में पहुंच गया, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।