मथुरा: वृंदावन: बांके बिहारी मंदिर पर सेवायत ने श्रद्धालु परिवार पर किया हमला, पूर्व फौजी का सिर डंडे से फोड़ा
देश की सीमा पर दुश्मनों से लोहा लेने वाले रिटायर्ड कैप्टन कुशेन्द्र यादव का कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने दो पक्षों के झगड़े को शांत कराने की कोशिश की। लेकिन आरोप है कि बांके बिहारी मंदिर के एक सेवायत ने उन पर डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। खून से लथपथ पूर्व फौजी की वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हैं। ये तस्वीरें उस वृंदावन की हैं जिसे प्रेम की नगरी कहा जाता