बीना: रेलवे इंस्टिट्यूट में दूसरे दिन भी 40 पार खिलाड़ियों का धमाल, नगर पालिका अधिकारी सहित कई अतिथि शामिल
Bina, Sagar | May 9, 2026 उम्र का कोई फर्क नहीं पड़ता जब जुनून हो दिल में! रेलवे इंस्टिट्यूट में चल रही तीन दिवसीय हंटर 11, 40 प्लस क्रिकेट चैंपियनशिप अपने दूसरे दिन भी धमाल मचाए हुए है। 40 वर्ष से ऊपर के इन खिलाड़ियों का जोश देखकर युवा भी शर्मिंदा हो जाएं,शनिवार सुबह 7 बजे से तीन रोमांचक मुकाबले खेले गए। सबसे पहले भूपेश 11 और रुपेश 11 के बीच मुकाबला हुआ।