चूरू: राजकीय भरतिया अस्पताल में नवजात की मौत का सनसनीखेज खुलासा, मां ने गला दबाकर नवजात बेटे की हत्या की
Churu, Churu | Nov 8, 2025 चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल में जन्म के दो घंटे बाद ही एक मां ने अपनी कोख से पैदा किये नवजात बेटे का अपने ही हाथों से गला दबाकर हत्या कर दी। किसी को नवजात के रोने चिल्लाने की आवाज सुनाई ना दे, इसलिए नवजात का एक हाथ से गला दबाया और दूसरे हाथ से उसका गला घोंट दिया। अपने बेटे की हत्या के बाद सुबह 4 बजे तक वह नवजात के शव के पास लेटी रही।