भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति की बैठक बारंवा जोड़ पर शनिवार को शाम 4:00 बजे करीब प्रदेश अध्यक्ष राम जगदीश दांगी की मौजूदगी में आयोजित की गई। इस बैठक में 26 नवंबर को जिला मुख्यालय और तहसील मुख्यालय पर किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देने की रणनीति तैयार की गई।