ज्ञानपुर: गोपीगंज में 70 लाख की लागत से तैयार किया जा रहा है न्यू जर्सी अक्षरधाम मंदिर के तर्ज पर दुर्गा पूजा पंडाल
भदोही के गोपीगंज में इस वर्ष दुर्गा पूजा के लिए एक भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है, जो न्यूजर्सी के अक्षरधाम मंदिर की तर्ज पर बनाया जा रहा है। इस पंडाल की लागत लगभग 70 लाख रुपये होगी। बांस, बल्ली और कपड़े से बनाया जा रहा यह पंडाल अपनी विशेषता और सुंदरता के लिए दर्शकों को आकर्षित करेगा। पंडाल के अंदर मां दुर्गा, अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित की जाएगी