प्रयागराज: पुरामुफ्ती पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया, कब्जे से अवैध पिस्टल व कारतूस बरामद
थाना पुरा मुफ्ती पुलिस टीम द्वारा थाना शिवकुटी में पंजीकृत मामले से संबंधित मो इश्तियाक पुत्र रशीद अहमद निवासी ग्राम चंदापुर पुर थाना फाफामऊ को मुखबिर की सूचना पर होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर जाने वाले कच्चे रास्ते के पास से गिरफ्तार किया। कब्जे से एक अवैध पिस्तौल 32 बोर व तीन अवैध जिंदा कारतूस 32 बर बरामद किया गया।शनिवार को करीब 6:00 बजे इसकी जानकारी सामने आई।