प्रयागराज: तिलक रोड पर चलती हुई स्कूटी में अचानक लगी आग, लोगों में मचा हड़कंप, फायर ब्रिगेड को दी गई सूचना
बहादुरगंज स्थित तिलक रोड का है जहां पर आज शनिवार को करीब 7:00 बजे के आसपास चलती हुई स्कूटी में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की घटना से लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों द्वारा पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता स्कूटी जलकर राख हो गई। जबकि स्थानीय लोगों द्वारा फायर ब्रिगेड को मामले की सूचना दी गई है।