प्रयागराज: बारा विधानसभा के अपना दल (एस) विधायक समेत 10 के खिलाफ धूमनगंज थाने में दर्ज हुई FIR, जबरन जमीन कब्जा करने का आरोप
पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के थाना धूमनगंज पुलिस द्वारा बारा विधानसभा क्षेत्र से अपना दल (एस) के विधायक वाचस्पति समेत कुल 10 लोगों पर FIR दर्ज किया गया है, दरअसल पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने जबरन जमीन कब्जा करने का आरोप लगाकर FIR दर्ज कराया है, पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।