प्रयागराज: महाकुंभ के समापन के बाद परेड ग्राउंड में बनाई गई राम मंदिर मॉडल को हटाया गया, वीडियो आया सामने
महाकुंभ मेला क्षेत्र के परेड ग्राउंड में राम मंदिर का मॉडल बनाया गया था,जो लोगों के बीच में आकर्षण का केंद्र बना रहा।आज शनिवार को शाम करीब 5:00 बजे के आसपास एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा रहा है कि महाकुंभ के समापन के बाद अब राम मंदिर के मॉडल को हटाया जा रहा है।