बहराइच: रेहुआ मंसूर इलाके के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से बुजुर्ग की मौत, एक व्यक्ति घायल
जिले के रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत रेहुआ मंसूर इलाके में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को ठोकर मार दी थी। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए थे। जिन्हें इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां बाइक सवार एक की मौत हो गई। वहीं एक का इलाज जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। गुरुवार को शव पोस्टमार्टम कराया गया। जाच जारी है।