कसरावद: पंखे का स्विच बंद करते समय छात्रा को लगा करंट, मौत, बचाने आई दादी घायल, अस्पताल में इलाज जारी
माकड़खेड़ा में गुरुवार 11 बजेएक दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय छात्रा की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि उसे बचाने आई दादी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। समाजसेवी एवं सरपंच प्रतिनिधि गोलु जोशी ने जानकारी देते हुए बताया गांव की 12 वर्षीय छात्रा रेश्मा पिता गजरू निवासी माकड़खेड़ा गुरुवार सुबह स्कूल जाने की तैयारी कर रही थ