नवागढ़ क्षेत्र के कटौद और खैरताल गांव के बीच पेड़ के नीचे खड़ी बाइक को अज्ञात चोरों ने चोरी की है। पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, सरोज दिवाकर ने बताया कि कटौद और खैरताल के बीच पेड़ के नीचे अपनी बाइक को रखा था और धान की कटाई के लिए खेत तरफ गया था। अज्ञात चोरों ने उसकी बाइक की चोरी कर ली थी।