गोगरी: बन्नी में रामधुनी महायज्ञ के लिए निकली कलश शोभायात्रा, भक्तिमय हुआ माहौल
Gogri, Khagaria | Apr 19, 2026 गोगरी प्रखंड के उदयपुर टैम्हा बन्नी में रविवार को दो दिवसीय रामधुनी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा कार्तिकेय भगवती स्थान उदयपुर टैम्हा बन्नी यज्ञ स्थल से निकल कर गनगनिया,बिंदटोली धर्मपुर, इंग्लिश बन्नी होते यज्ञ स्थल पर पहुंची। कलश में पुरोहित ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगा जल भरा। कलशयात्रा में 501 कन्याओं ने भाग लिया।