उचकागांव थाना क्षेत्र के नवादा परसौनी गांव में नेवता करने गए एक युवक की बाइक चोरों ने चोरी कर ली। जब विजयीपुर थाना क्षेत्र के पिपरही गांव निवासी अवध जायसवाल थाना क्षेत्र के नवादा परसौनी गांव स्थित ओमप्रकाश जायसवाल के भाई के तिलक में नेवता करने के लिए अपने बाइक पर सवार होकर गए हुए थे। वहां वे गांव के शिव मंदिर के पास बाइक खड़ी कर न्योता करने के लिए चले गए।