मोकामा: सीआईडी ने शुरू की जदयू के मोकामा विधायक अनंत सिंह सहित 2 विधायकों के केस की जांच
Mokameh, Patna | Jun 4, 2026 बिहार में जदयू के दो ,मोकामा विधायक अनंत सिंह और कुचायकोट विधायक अमरेंद्र कुमार पांडे उर्फ पप्पू पांडे के खिलाफ दर्ज मामलों की जांच सीआईडी विभाग ने अपने तरीके से शुरू कर दी है। इस बात की जानकारी सूत्रों से गुरुवार को शाम 6 बजे प्राप्त हुई। बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार सीआईडी ने मुख्यालय स्तर के दो डीएसपी रैंक के अधिकारियों के साथ टीम गठित की है।