रावतभाटा: भैंसरोडगढ़ की लापता विवाहिता का नहीं लगा सुराग, SDRF ने 10 KM तक चलाया सर्च, मगरमच्छ पर शक गहराया
भैंसरोडगढ़ में तीन दिन से लापता विवाहिता रेणु सिंह की तलाश में SDRF टीम लगातार तीसरे दिन जुटी रही। कंपनी कमांडेंट एकता हाड़ा ने शुक्रवार शाम 5 बजे बताया कि हेड कॉन्स्टेबल चंद्रसेन के नेतृत्व में टीम ने नदी के दस किलोमीटर क्षेत्र को खंगाला, साथ ही ड्रोन कैमरों से भी तलाशी ली गई। ग्रामीण कैलाश सिंह के अनुसार, रविवार सुबह रेणु नदी के पास दिखी थी और तभी एक मगरमच