राठ कस्बे के मलौंहा रोड पर लगने वाले पशु बाजार में पानी का साधन न होने पर स्थानीय लोग दुकानदार और पशु व्यापारी प्यास से बिलबिलाते रहते हैं तो वहीं बिकने के लिए आए जानवर भी पानी के बिना बेहाल रहते हैं। पीने के पानी की मांग को लेकर स्थानीय दुकानदारों और पशु व्यापारियों ने आज रविवार को सड़क पर खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया।