पलिया: पलिया में दर्दनाक हादसा, 11000 KV लाइन की चपेट में आने से ट्रक चालक गंभीर रूप से झुलस गया
लखीमपुर खीरी जिले के पलिया थाना क्षेत्र के निघासन रोड पर आज सुबह एक बड़ा और दर्दनाक हादसा सामने आया है। पीलीभीत जिले से चावल लेकर आए एक ट्रक चालक की ऊपर से गुजर रही 11000 KV की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हालत बेहद गंभीर हो गई। करंट की चपेट में आते ही युवक बुरी तरह झुलस गया, जिससे मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। प्र