बड़वाह ब्लॉक के ग्राम खोड़ी स्थित एसोसिएट एल्कोहल एंड ब्रेवरीज लिमिटेड में शनिवार को एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा कर्मचारियों को प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन हेतु प्रेरित करना था।कार्यक्रम की शुरुआत सुबह वृक्षारोपण अभियान से हुई।