बुलंदशहर: गुलावठी नगर पालिका अध्यक्ष को धमकी देने वाला गिरफ्तार, पत्नी के फोन से की गई थी कॉल, स्थानीय पुलिस ने की कार्रवाई
गुलावठी नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष शैलेश तेवतिया को व्हाट्सएप कॉल पर धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुलावठी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुलावठी की विकास कॉलोनी निवासी मोहित चौधरी के रूप में हुई है। आरोपी नशे का आदी है और उसने अपनी पत्नी के मोबाइल नंबर से अध्यक्ष को धमकी भरी कॉल की