स्वार: अजीमनगर क्षेत्र में खड़ी गेहूं की फसल में भीषण आग, किसानों ने आगजनी का लगाया आरोप, हुआ भारी नुकसान
Suar, Rampur | Apr 14, 2026 रामपुर जिले के थाना अजीम नगर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब खड़ी गेहूं की फसल में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के कई खेतों में खड़ी फसल जलकर राख हो गई बताया जा रहा है कि एक खेत स्वामी द्वारा कटाई के बाद बचे भूसे में आग लगाई गई थी। इसी दौरान तेज हवाओं के चलते आग तेजी से फैल गई