केशव बस्ती में आयोजित हिंदू सम्मेलन श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक समरसता के वातावरण में संपन्न हुआ। सम्मेलन के तहत दोपहर 3 बजे राधा-कृष्ण मंदिर, सेक्टर-4 से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसे विभाग संघचालक हेमंत जैन, पालक अधिकारी बालूदास और लघु उद्योग भारती के प्रांत उपाध्यक्ष प्रवीण टांक ने भगवा ध्वज दिखा कर किया।