स्याना: नगर के मेन बाजार स्थित व्यापार संघ कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक में नेताओं ने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं
Siyana, Bulandshahr | Jul 4, 2026
नगर के मेन बाजार स्थित व्यापार संघ कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक में मौजूद व्यापारी नेताओं ने व्यापारियों की समस्याएं सुनी। शनिवार को व्यापार संघ के मंडल अध्यक्ष राजेश चौहान की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए चौहान ने कहा कि किसी भी सूरत में व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।