जिलाधिकारी गजल भारद्वाज द्वारा विकास खण्ड चरखारी की ग्राम पंचायत कुरौराडाग स्थित गो-आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुल 85 गौवंश संरक्षित पाए गए। जिलाधिकारी ने पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से गो-आश्रय स्थल का दौरा कर निरीक्षण करते रहें। ठंड के प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी ने अलाव जलवाने के निर्देश दिए है।