बेरमो: फुसरो-बोकारो मार्ग पर ट्रैक्टर पलटा, चालक गंभीर घायल, ग्रामीणों ने हटाकर बहाल किया यातायात
Bermo, Bokaro | Jun 10, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के फुसरो से ट्रैक्टर पर बिजली पोल खूंटा लादकर बोकारो थर्मल होते हुए कंजकीरो जा रहे थे तभी डीवीसी नूरिनगर स्थित ऐश पौंड के पीछे ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।बुधवार समय लगभग साढ़े तीन बजे बताया गया कि हादसे में ट्रैक्टर चालक को गंभीर चोटें आईं। पोल सड़क पर बिखर जाने से फुसरो-बोकारो मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।