दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक किसान की मौत हो गई। मृतक का शव लकड़ा बांध के माइनर में पड़ा मिला। शुक्रवार की सुबह शौच करने गए ग्रामीणों ने माइनर में शव देखा तो गांव में सनसनी फैल गई। और मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।