डलमऊ: कुरौली बुधकर चौराहे के पास डंपर की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग गंभीर, अस्पताल में इलाज जारी
बृहस्पतिवार को समय लगभग 6:00 बजे डलमऊ ऊंचाहार मार्ग पर कुरौली बुधकर चौराहे के पास तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल से जा रहे शिव दर्शन निवासी बाग का पुरवा थाना गदागंज को टक्कर मार दिया। जिससे साइकिल सवार घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।