रायसेन जिले के सिलवानी नगर में उदयपुरा मार्ग पर सोमवार को सुबह 10 बजे एक डंपर पलट गया। जानकारी के मुताबिक डंपर सागर से गाड़रवारा की ओर जा रहा था। तभी सामने से आ रही एक पिकअप को बचाने के दौरान डंपर का संतुलन बिगड़ गया और सड़क किनारे हो रही गहरी खुदाई में जा पलटा। हादसे के समय डंपर में ड्राइवर और क्लीनर मौजूद थे। दोनों सुरक्षित हैं।