सोमवार को शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना टांडा पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना टांडा पुलिस की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए चंद्रमुखी स्कूल के पास से एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया