बागपत: डौला में मध्यप्रदेश पुलिस के आरक्षक अश्विनी राणा की सड़क हादसे में घायल होने के बाद उपचार के दौरान मौत
Baghpat, Bagpat | Apr 11, 2026 ग्राम मीतली निवासी विजय राणा ने शनिवार की सुबह करीब दस बजे जानकारी देते हुए बताया कि थाना सिंघावली अहीर क्षेत्र के डौला गांव निवासी जीजा गौरव के भाई अश्विनी राणा मध्यप्रदेश पुलिस के आरक्षक पद थे। उनकी भिंड जनपद के फूप थाने में तैनाती थी। पांच अप्रैल को थाने जा रहे थे। उसी दौरान चंबल पुल के निकट अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी।