रामपुर: जिला कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं की हड़ताल 44वें दिन जारी, चैम्बर बचाने के लिए 43 दिन से अधिवक्ता धरने पर
Rampur, Rampur | Mar 17, 2025 कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं की हड़ताल 44वें दिन जारी रही। अधिवक्ता बीते 43 दिनों से अपने चेंबर बचाने को लेकर धरना करके हड़ताल कर रहे हैं। आज उनका 44 व दिन है बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतनाम सिंह मट्टू ने कहा है, जब तक जुडिशियल या प्रशासनिक बिस्तर पर कोई हमको कामयाबी नहीं मिल जाती तब तक यह धरना प्रदर्शन हड़ताल जारी रहेगा। यह तस्वीर सोमवार की दोपहर 3:00 की है।