बिहटा थाना क्षेत्र के कटेसर गांव में बच्चों के झगड़ा को लेकर दो पक्ष के बीच मारपीट हो गई। इस मारपीट के दौरान एक महिला घायल हो गई है। घायल हुई महिला को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायल महिला का इलाज चल रहा है। मामला रविवार की रात्रि 9:15 के करीब की बताई जा रही है। घायल महिला की पहचान फुलवंती देवी के रूप में हुई है।