दातागंज: उसावां थाना क्षेत्र के पचदेवरा गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग, हुआ भारी नुकसान
सोमवार दोपहर 3 बजे के लगभग उसावां क्षेत्र के पचदियोरा गांव में अज्ञात कारणों से आग लगने से 3 भैंसे और एक कार सहित लाखों रुपए का सामान चल कर खाक हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल और स्थानीय लोगों की घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मौके पर स्थानीय पुलिस और तहसील प्रशासन मौजूद है। आगजनी से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।