कल्याणपुर: कल्याणपुर में सड़क दुर्घटना, 3 लोग घायल
समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र में सड़क हादसे में तीन घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएससी कल्याणपुर लाया गया।घायलों में मनोरतपुर के राकेश कुमार, हंसिका कुमारी, लड्डू कुमार शामिल है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ हैदर ने सोमवार को 7 बजे बताया कि घायल राकेश को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया है।