बलिया: बलिया पुलिस लाइन में वामा वेलनेस कैम्प का आयोजन हुआ
Ballia, Ballia | Oct 5, 2025 पुलिस लाइन बलिया के आर.डी. त्रिपाठी हाल में रविवार को दोपहर 12 बजे से वामा सारथी, उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा एकदिवसीय "वामा वेलनेस कैम्प" का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर/सदर मोहम्मद उस्मान ने शिविर का शुभारंभ किया।