बेड़ो: डोरंडा पंचायत में आयोजित लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि महात्मा गांधी, तिरंगा और संविधान के अपमान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार संवैधानिक मर्यादाओं की अनदेखी कर रही है। साथ ही सरना धर्म कोड लागू करने की मांग की।