रातू: मंडा पूजा की तैयारी: रातु हुरहुरी में बैठक, 1-2 मई को फुलकुन्दी-झूलन का आयोजन
Ratu, Ranchi | Apr 9, 2026 रातु प्रखंड के हुरहुरी में मंडा पूजा की तैयारियों को लेकर गुरुवार को मंडा टांड में बैठक आयोजित की गई। बैठक में छह प्रस्ताव पारित कर 1 हजार रुपये प्रतिघर चंदा निर्धारित किया गया, जो पांच वर्ष तक लागू रहेगा। बैठक में तय हुआ कि 4 अप्रैल को डागर दिया जाएगा, 22 अप्रैल को पाठ लाने के लिए बारात निकलेगी। 1 मई को फुलकुन्दी, 2 मई की दोपहर झूलन तथा शाम को मेला लगेगा।