नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के बंडी गांव से लाइसेंसी हथियार से हवाई फायरिंग मामले में गिरफ्तार रिटायर सिपाही उमेश प्रसाद को पुलिस ने जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि शुक्रवार की शाम को खेत में ट्रैक्टर घुसाने के विवाद में रिटायर सिपाही के घर पर हथियार के साथ चढ़कर कुछ लोगों ने गाली गलौज और रोड़ेवाजी किया था इसके बचाव में रिटायर सिपाही ने अपने छत से फायरिंग किया था