कुचायकोट: विशम्भरपुर थाना के दुर्ग मटहिनिया गांव में मामूली विवाद में कुछ लोगों ने महिला और बच्चों से की मारपीट
विशम्भरपुर थाना क्षेत्र के दुर्ग मटहिनिया गांव निवासी एक महिला और उसके बच्चे के साथ मामूली विवाद को लेकर कुछ लोगों ने मारपीट पर जख्मी कर दिए। जिसके बाद से जख्मी महिला उषा देवी अपने 10 वर्षीय बच्चा हिमांशु कुमार के साथ कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर उपचार कराई। जिसकी जानकारी स्थानीय सूत्रों के द्वारा आज रविवार को दोपहर 2 बजे दी गई।