ग्वालियर में ऑफिस के बाहर खड़ी बाइक चोरी, पैदल आया चोर मास्टर चाबी से लॉक खोलकर ले गया वाहन ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र से बाइक चोरी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शातिर चोर ने महज कुछ ही मिनटों में बाइक पर हाथ साफ कर दिया। यह पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है।