भोगांव: भोगांव में व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत, कहा- व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होगा बर्दाश्त
भोगांव में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्र का नगर कार्यालय में जोरदार स्वागत किया गया। उनके प्रथम आगमन पर व्यापारियों और संगठन के पदाधिकारियों ने उनका अभिनंदन किया। प्रदेश अध्यक्ष मुकुद मिश्र ने कहा कि व्यापारियो का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।