जमुई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डकैती की योजना बना रहे आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया है। टाउन थाना क्षेत्र के भछियार स्थित गरसंडा पुल के समीप मंगलवार रात करीब 9:30 बजे पुलिस ने छापेमारी कर सभी को रंगेहाथ पकड़ लिया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं।