सीकर के गोकुलपुरा इलाके में होटल के बाहर गाड़ी धो रहे सफाई कर्मी को बदमाशों द्वारा गाड़ी से कुचलने का मामला सामने आया है।शुक्रवार सुबह 11:00 मिली जानकारी के अनुसार बदमाश होटल में बिना आईडी के कमरा लेना चाह रहे थे जिसको मना कर दिए के बाद बदमाशों ने होटल के बाहर गाड़ी धो रहे सफाई कर्मी हेमराज को गाड़ी से कुचल दिया।वही ये वारदात सीसीटीवी में भी रिकॉर्ड हो गई।