नगर निगम ने शुक्रवार को मिशन अतिक्रमण मुक्त अभियान के तहत शहर के कई क्षेत्रों में व्यापक कार्रवाई की। स्ट्रीट वेंडिंग मैनेजमेंट टीम ने सेक्टर-31, सेक्टर-38, सेक्टर-39, सेक्टर-47 और सेक्टर-49 में अतिक्रमण हटाने की मुहिम चलाते हुए फुटपाथों व सडक़ों पर अवैध रूप से लगाए गए ढांचे हटाए।