बांसजोर: बांसजोर जलडेगा क्षेत्र से गांजा मामले का फरार सप्लायर गिरफ्तार,भेजा गया जेल
बांसजोर थाना क्षेत्र में अप्रैल माह में 27.998 किलोग्राम गांजा बरामदगी मामले में फरार चल रहे सप्लायर आशीष साहु उर्फ आशीष साव को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष छापामारी दल ने गुप्त सूचना और तकनीकी शाखा की मदद से उसे जलडेगा थाना क्षेत्र से पकड़ा। गौरतलब है कि 14 अप्रैल 2026 को एक होंडा सिटी कार से 27.99